वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा की स्थानीय इकाइयों के बीच भरोसे की कमी दिखने लगी है। शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस पार्षदगण के साथ मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में सपा महानगर अध्यक्ष और नगर निगम में नेता पार्षद दल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। प्रकरण नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव से जुड़ा हुआ है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच विश्वास, पारदर्शिता और आपसी प्रतिबद्धता का सम्मान सर्वोपरि होता है। वर्ष-2025 के नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन किया था, जिसके ...