वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: बाबतपुर, वाराणसी हिन्दुस्तान संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर अखिलेश यादव दोपहर 1:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरने के बाद अखिलेश यादव टर्मिनल भवन पहुंचे, जहां पहले से मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कुछ देर बाद जैसे ही वह टर्मिनल भवन से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने उन पर पुष्पवर्षा की और 'अखिलेश भैया जिंदाबाद' के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर अखिलेश यादव ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और अपने...