वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी। सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा में शुक्रवार को स्पिक मैके की तरफ से किराना घराने की शास्त्रीय गायिका पद्मश्री सुमित्रा गुहा का गायन हुआ। विद्यालय के छात्रों ने सुमित्रा गुहा, सुमन चटर्जी, सुमित मिश्रा और रेनू का स्वागत किया। कलाकारों ने विद्यार्थियों के समक्ष भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत की झलक प्रस्तुत की और उन्हें संगीत के प्रति रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने मिहिका, अव्यांश, आराध्या, जान्या, आद्या आदि विद्यार्थियों की शास्त्रीय संगीत से जुड़ी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। अंत में सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक और उपाध्यक्ष भारती मधोक ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। निदेशिका अमृता वर्मन ने कलाकारों के प्रति आभार और प्रधानाचार्या ममता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ह...