Varanasi News: सदियों पुरानी लीला की साक्षी बनीं चार पीढ़ियां
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, मुसं। नाटी इमली के विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप से नई और पुरानी पीढ़ियों का साफ जुड़ाव दिखा। 483वें भरत मिलाप की लीला देखने के लिए चार पीढ़ियों के लीला प्रेमी एक साथ मौजूद रहे। नेमियों की श्रद्धा, यदुवंशी समाज का उत्साह और नई पीढ़ी की जिज्ञासा, सब कुछ एक साथ दिख रही थी। दो साल के कृष्णा, 23 महीने के गौरा, ढाई साल के बाबू ने इस वर्ष अपने सफर की शुरुआत की। भरत मिलाप झांकी के दर्शन के बाद भक्तों ने चारों देव स्वरूपों को कंधे पर बैठ कर पुष्पक विमान तक पहुंचाया। मुख्य मंच से पुष्पक विमान तक जाने के दौरान दोनों ओर खड़़ी भीड़ देवस्वरूपों को पहनाई गई तुलसी की माला नोचने लगी। मुख्य मिलन स्थल से देव स्वरूपों के प्रस्थान करते ही गजब नजारा दिखा। सफेद गंजी-धोती तथा लाल और केसरिया पगड़ी पहने यदुवंशियों का समूह मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.