Varanasi News: सदर काजी-ए-शहर को घेरा, जान लेने की धमकी
वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सदर काजी-ए-शहर हसीन अहमद ने भेलूपुर थाने में जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि मंगलवार देर रात मनबढ़ों ने नई बस्ती रामापुरा स्थित मस्जिद काले खां के निकट पान की दुकान के पास उन्हें घेर लिया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 26 अगस्त को रेवड़ीतालाब से बेनियाबाग तक निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी के सकुशल सम्पन्न होने पर कुछ लोग रंजिश रखने लगे हैं। गाली देते हुए सर तन से जुदा कर देने की धमकी दी थी। इस मामले में पूर्व में भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। उस मुकदमे के बाद से विपक्षी और आक्रोशित हो गए हैं। इसी क्रम में विपक्षी मुरसलीन ने अपने करीब 15 साथियों के साथ मिलकर धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.