वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मणिकर्णिका घाट के सतुआ बाबा आश्रम के पीठीधीश्वर महामंडलेश्वर संतोष दास के नाम से लोगों को फोन कर पैसा मांगने का मामला सामने आया है। सतुआ बाबा ने चौक पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन में जुटी है। सतुआ बाबा ने शिकायत में दो मोबाइल नंबर दिया है। बताया कि इन नंबरों से कुछ लोग उनके नाम पर पैसा मांग रहे हैं। लोगों को फोन कर बता रहे हैं कि वे सतुआ बाबा आश्रम से बोल रहे हैं। खुद को संतोष दास बताकर पैसे मांगने के साथ ही अन्य कई तरह की बातें की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- पेज 3 लीड के साथ : बीस महीने में 35वां डिजिटल अरेस्ट, फिर भी लोग सतर्क नहीं यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री से बात कर आपका काम करवा देंगे। लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया ...