Varanasi News: सड़क निर्माण में लापरवाही पर किया प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी) संवाद। मवइया स्थित बउली बाबा कॉलोनी के निवासियों ने सड़क निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जताई है। 15 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण न कराने पर क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि डूडा की ओर से लगभग 150 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिस पर 32 लाख 56 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। लेकिन 15 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जबकि यह डूडा के एस्टीमेट में शामिल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति के प्रभाव में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। डूडा के जेई जितेंद्र पाल ने कहा कि दो पक्षों में विवाद के चलते यह समस्या है। सड़क का निर्माण पूरा कराया जाएगा। कमल गुप्ता, रवि जायसवाल, धीरेन्द्र मिश्रा, उमेश यादव, अनुपम गुप्ता, रेणु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.