Varanasi News: सक्रिय जीवन का अंत नहीं है सेवानिवृत्ति: डीआरएम
वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी। जुलाई में सेवानिवृत्त हुए पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के एक अधिकारी और 23 कर्मचारियों को डीआरएम आशीष जैन ने शुक्रवार को सम्मानित किया। लहरतारा स्थित कार्यालय में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया। डीआरएम ने कहा कि सेवानिवृत्ति सक्रिय जीवन का अंत नहीं, बल्कि नए अवसरों, नई जिम्मेदारियों और नई सम्भावनाओं की शुरुआत है। इस दौरान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरीयता क्रम में आ रहे 10 कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, मंडल वित्त प्रबंधक अंकित प्रधान, सहायक कार्मिक अधिकारी रामसिंह समेत लेखा और कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 11 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.