वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति की ओर से नागपंचमी पर नागकूप में शास्त्रार्थ समारोह का आयोजन 17 अगस्त को होगा। इस उपलक्ष्य में काशी की विभिन्न विभूतियों की स्मृति में संस्कृत के 13 विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें 12 वयोवृद्ध और एक युवा शामिल हैं। सभी सम्मान काशी विद्वत परिषद् की ओर से दिए जाएंगे। इनके बीच साढ़े छह लाख रुपये की राशि वितरित की जाएगी। यह निर्णय परिषद की गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में किया गया। सम्मान समारोह का स्थान और तारीख बाद में घोषित होगी。

सम्मानित विद्वानों की सूची काशी विद्वत परिषद् के अध्यक्ष पद्मभूषण प्रो.वशिष्ठ त्रिपाठी के अनुसार आचार्य रामप्रसाद त्रिपाठी सम्मान केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर, प्रयागराज के निदेशक प्रो.ललित क...