वाराणसी, अगस्त 1 -- Varanasi News: वाराणसी। ​नगवां के हनुमान मंदिर चौराहे पर बिजली ठीक करने पहुंचे संविदाकर्मी पर जानलेवा हमला और मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकरण में लंका पुलिस ने केस दर्ज किया है। संविदा बिजलीकर्मी रोहन यादव नगवा में कार्यरत है। वह शुक्रवार शाम अपने साथी लाइनमैन सन्नी साहनी के साथ काम पर जा रहा था। नगवा हनुमान मंदिर चौराहे के पास सूरज शर्मा ने दोनों को रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बेल्ट से हमला कर रोहन यादव का सिर फोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...