Varanasi News: संवाद की बारीकियां सीख रहे हैं रामलीला के पात्र
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी)। रामलीला के लिए चयनित पात्रों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। शिवपुर रामलीला समिति ने साक्षात्कार के जरिये पात्रों का चयन किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में उन्हें संवाद और अभिनय की बारीकियां बताई जा रही हैं। रामलीला में उज्जवल-राम, विक्रम-लक्ष्मण, प्रांजल-भरत, सात्विक-शत्रुघ्न और वैभव-सीता बनेंगे। रामलीला के सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अतुलेश उपाध्याय-अध्यक्ष, डॉ. विकास सिंह-उपाध्यक्ष, त्रिलोकी सेठ-मंत्री, रोहित मौर्य-उपमंत्री, आरएन सिंह-कोषाध्यक्ष और पृथ्वीनाथ शर्मा-आय व्यय निरीक्षक चुने गए। समिति से जुड़े उदयशंकर मिश्र ने बताया कि रामलीला को भव्य बनाने के लिए पात्रों का अभ्यास जोर-शोर से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.