वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददता। देशभर के विभिन्न अखाड़ों-आश्रमों के 16 सौ से अधिक साधु-संतों ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवा कर काशी में मंगलवार से आरंभ हो रही संस्कृति संसद की सफलता के लिए प्रार्थना की। नूतन का पुरातन से परिचय कराने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की सिद्धि के लिए संन्यासियों ने विश्ववेश्वर के नाम से हुए संकल्प के तहत ताड़केश्वर शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। संन्यासियों के लिए किसी भी पूजनादि का संकल्प वर्जित होने के कारण उनकी ओर से विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और केंद्रीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने सपत्नीक संकल्प लिया। विगत दो दशक से विश्वनाथ मंदिर में चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत सोमवार को संकल्प विश्वेश्वर महादेव के नाम से किया जबकि रुद्राभिषेक ताड़केश्वर शिवलिंग हुआ। ...