वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: चिरईगांव, संवाद। संदहा चौराहे पर बुधवार देर शाम स्कूटी की टक्कर से 61 वर्षीय श्यामजी पाल की मौत हो गई। वह साइकिल से सब्जी लेने निकले थे। चौबेपुर पुलिस स्कूटी की पहचान करने में जुटी है। संदहा निवासी श्यामजी पाल बुधवार देर शाम साइकिल से संदहा चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। जैसे ही संदहा गांव के सामने पाल धर्म कांटा के पास पहुंचे, आशापुर की ओर से तेज गति से आ रहे स्कूटी सवार ने साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्कूटी सवार मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत परिजन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष कुमार ने चौबेपुर थाने पर तहरीर दी। श्यामजी पाल जल निगम में...