वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के संज्ञाहरण विभाग में डॉ. एसबी पांडेय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को संगोष्ठी हुई। उनके योगदान को याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संज्ञाहरण विभाग की उपयोगिता, चिकित्सा सेवाओं में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा विभाग के पुनर्जीवन की आवश्यकता पर विचार करना था। विभागाध्यक्ष प्रो. केएन मूर्ति ने कहा कि संज्ञाहरण विभाग को पुनर्जीवित करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह विभाग केवल शल्य चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि शालाक्य तंत्र, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा कुछ आपातकालीन परिस्थितियों में महत्वपूर्ण सेवाएं देता है। शल्य चिकित्सा को सुरक्षित एवं सफल बनाने, गंभीर मरीजों की देखभाल तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने...