Varanasi News: संजना और देवासी ने जीता कांस्य पदक
वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 70 वीं प्रदेश स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लक्ष्मीकुंड स्थित कन्याकुमारी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन उम्दा रहा। यहां की संजना गुप्ता और देवासी वर्मा ने बालिका अंडर -14 में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के मैनेजर महेंद्र केशरी बनर्जी, अध्यक्ष अशोक कांति चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष आशीष दास, आशीष दासगुप्ता, डॉ सोमनाथ नाग, अभिजीत चौधरी और संदीप भद्र ने खिलाड़ियों और कोच रेणु को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय बैडमिंटन में बरेली के ओम अरोरा का जलवा, अंडर-19 में जीता खिताब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.