वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। राम छाटपार शिल्प न्यास में शनिवार को संगीत पूर्णिमा एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो.ऋत्विक सान्याल रहे। कोरिया के वोनसोक चांग ने राग पूरिया कल्याण सुरबहार का वादन किया। डॉ.मधुचंदा दत्ता का सुमधुर ध्रुपद गायन हुआ। उन्होंने राग छायानट की भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं की प्रशंसा बटोरी। इस अवसर पर प्रो. मदनलाल के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। आलाप, जोड़ एवं झाला के पश्चात चौताल में डागर घराने की पारंपरिक गत सुनाई। पखावज पर आदित्य दीप ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...