Varanasi News: श्रीराम भक्त का मनोहारी शृंगार, मंदिरों में पूजन-गूंजा जयकार
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शहर के ज्यादातर हनुमान मंदिरों में शनिवार को हनुमान जयंती मनाई गई। विविध अनुष्ठान हुए। शनि की अढ़ैया से गुजर रहे कर्क, वृश्चिक राशि तथा साढ़ेसाती से गुजर रहे मकर, कुंभ एवं मीन राशि के जातकों ने हनुमत जयंती पर शनिदेव को शांत करने के लिए पीपल वृक्ष तले दीपदान भी किया। पातालपुरी मठ में पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालकदेवाचार्य के सानिध्य में हनुमत जयंती उत्सव मना। गोस्वामी तुलसीदास की ओर से मठ प्रांगण में प्रतिष्ठित दक्षिणामूर्ति हनुमान का विभिन्न मौसमी फूलों से शृंगार हुआ। मंदिर की फूल मालाओं से सजावट की गई। बालकदेवाचार्य ने प्रात:काल हनुमानजी की आरती उतारी। मठ में भक्तों ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान साठिका का पाठ तथा भजन कीर्तन किया। धरोहर संरक्षण समिति की ओर से सेंट्रल जेल रोड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.