वाराणसी, जुलाई 31 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम परिवार मर्यादा, प्रेम, त्याग और आदर्श पारिवारिक मूल्यों का सबसे बड़ा प्रतीक है। यह परिवार हमें सिखाता है कि कैसे आपसी सम्मान, कर्तव्य-परायणता और एकता से एक खुशहाल जीवन और समाज का निर्माण किया जा सकता है। ये बातें पातालपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालकदेवाचार्य ने कहीं। वह दारानगर स्थित पातालपुरी मठ में आयोजित श्रीराम परिवार गाथा के नौ दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम परिवार के सदस्यों के आदर्श संदेश भगवान श्रीराम पितृभक्ति, वचन-पालन और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में जीने का मार्ग दिखाते हैं। माता सीता कठिन समय में भी धैर्य, पवित्रता, और पति के प्रति निष्ठा का पाठ पढ़ाती हैं। यह भी पढ़ें- श्रीराम का प्रामाणिक इतिहास लोगों तक पहुं...