Varanasi News: श्रीनाथ सिंह पटेल पुन: बने प्रधान
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी आर्य समाज बुलानाला के नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। सर्वसम्मति से श्रीनाथ सिंह पटेल को पुन: प्रधान चुना गया है। वहीं उप प्रधान शम्भूनाथ, विवेक सिंह और शशि शेखर पांडेय बने हैं। मंत्री प्रकाश नारायण शास्त्री, उपमंत्री प्रतिभा सिंह, बृजभूषण सिंह और प्रेमचंद्र आर्य बने हैं। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह, प्रचार मंत्री सरोज मिश्रा और पुस्तकालय अध्यक्ष सत्यनिष्ठा आर्या बनी हैं। वहीं विजय कुमार वर्मा, डॉ. प्रगति बेरी, राजेश सिंह, निदेश यादव, रणजीत सिंह और अशोक सिंह सदस्य चुने गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.