वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रीलाट भैरव भजन मंडल ने बुधवार को श्रीकृष्ण छठोत्सव मनाया। नटखट बाल गोपाल की छठी पर तेलियाना स्थित सभागार में शाम से विभिन्न मंडलों से आए कलाकारों का संगम देखने को मिला। देर रात्रि तक सोहर और बधाई गीतों की धारा प्रवाहित हुई। कृष्ण धुन में श्रोता मगन नजर आए। कान्हा को पूड़ी-अछवानी का भोग अर्पित हुआ, भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। मध्य रात्रि में आरती से उत्सव को विराम मिला। आयोजन में केवल कुशवाहा, गोविंद, धर्मेंद्र शाह, उत्कर्ष कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद, आनंद मौर्य, संजय केशरी, भरतलाल जायसवाल, प्रभात कुशवाहा, कुशाग्र, रुद्र अग्रहरि, रामप्रसाद, अनुराग सोनकर, संतुष्ट आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मंदिर में गूंजा सोहर, प्रसाद में बंटा सोठौरा यह भी पढ़ें- Chapra News: श्रीकृष्ण ...