वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: कछवांरोड, संवाद। आधुनिक तकनीक से श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती से किसानों की कमाई बढ़नी तय है। बड़ी बात यह है कि मिलेट्स में कई औषधीय गुण हैं। दूसरे, इनकी खेती में कम पानी और उवर्रक लगता है। कृषि विज्ञान केंद्र (कल्लीपुर, मिर्जामुराद) में गुरुवार को कृषि विभाग के 'मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले' में यह विचार मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने व्यक्त किए। उन्होंने किसानों को मिलेट्स की खेती की सलाह दी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों की रक्षा के लिए संकल्पित और समर्पित है। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मिलेट्स महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों के स्टालों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के दिशानिर्देशन में कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि...