वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार देर शाम विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र, गिरजाघर से गोदौलिया के साथ ही गंगा किनारे घाटों तक भ्रमण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाएं परखीं। कांवरियों से इंतजामों के संबंध में फीडबैक लिया। पुलिसकर्मियों को सद्व्यवहार की हिदायत देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को सर या मैडम कहकर पुकारें। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सावन मनभावन : काशी में कांवरियों की कतार, आज पहला सोमवारसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा सावन के पहले सोमवार से पहले पुलिस आयुक्त ने विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मातहतों से कहा कि विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम दर्शन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ...