वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी में 43वें श्रीश्याम महोत्सव में देश के चर्चित कलाकारों ने भजन गंगा का प्रवाह किया। श्रीश्याम बाल मंडल की ओर से रविवार को महोत्सव का आयोजन दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षामंडल के मणि मंदिर में पं.जगजीतन पांडेय के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ 501 भक्तों ने आचार्य संजय हजारी के नेतृत्व में किया। कोलकाता के पुष्पशिल्पियों ने मणि मंदिर के मंडप की आकर्षक सज्जा की थी। देसी-विदेशी सफेद फूलों से प्रभु की झांकी सजाई गई। झांकी में श्रीश्याम प्रभु ने रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। साथ ही मां दुर्गा, प्रथमेश गणेश, भगवान शंकर, भक्त हनुमान के विग्रहों के भी शृंगार किए गए। महोत्सव की शुरुआत रुद्राभिषेक से हुई। पं.सूर्य कुमार शास्त्री के आयार्चत्व में 11 ब्राह्मणों ने रुद्राभिषे...