वाराणसी, जुलाई 13 -- Varanasi News: सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा रेलवे क्रॉसिंग के पास जूस आदि बेचकर गुजारा करने वाली महिला ने शोहदों से सुरक्षा के लिए डीसीपी गोमती जोन एवं अन्य अफसरों को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। आरोप है कि सोनबरसा गांव के कुछ मनबढ़ परेशान करते हैं। इस कारण उसने दुकान बंद कर दी है। मनबढ़ दुकान के पास शराब पीते हैं। जबरदस्ती कुर्सी बेंच लेकर बैठते हैं। विरोध पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। तीन जुलाई को घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति और 10 साल के बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...