वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व आदिवासी दिवस, रविवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से वरुणा के शास्त्री घाट से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज की समृद्ध परम्परा, प्रकृति से गहरे जुड़ाव, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समरसता-एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान आदिवासी पूजा हुई। शोभायात्रा में आदिवासी समुदाय के जीवन के विविध आयामों से जुड़ी झांकियों ने मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी मनोरम छटा बिखेरी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू प्रसाद गोंड, जिलाध्यक्ष विनोद शाह मरकाम समेत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने सहभागिता की。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: धोती-कुर्ता और पगड़ी बांध जत्था में की कुल देवता की पूजाबरेका: समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता दिखी विश्व आदिवासी दिवस पर बरेका में भी रविवार को भव्य...