वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा के संत रघुबर नगर निवासी दिलीप सिंह ने साइबर थाने में निवेश के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कराया है। बताया कि उनकी पत्नी रुचिता सिंह का बचत खाता इंडियन बैंक में है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर खाते से रुपये लगाए गए। कुल 13 लाख रुपये राशि निवेश की। ठगों ने दो खातों में पैसे मंगाए। निकासी के नाम पर और अधिक रुपये निवेश करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। तब साइबर ठगी का अहसास हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...