Varanasi News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.20 लाख ठगें
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आशापुर (सारनाथ) स्थित लोहिया नगर कॉलोनी के राजेश कुमार सिंह के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10 लाख 20 हजार 499 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। प्रकरण में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राजेश सिंह पहले से शेयर बाजार में रुपये लगाते रहे हैं। इस क्रम में पांच अगस्त से 12 अक्तूबर के बीच अलग-अलग कंपनी के प्रतिनिधियों के बताए खातों में कई बार में कुल 10 लाख 20 हजार 499 रुपये भेजे। इसके बाद उन रुपयों के बारे में पूछने लगे। शेयर बाजार में मुनाफा की जानकारी मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे। इस बीच ठगों का मोबाइल नंबर बंद हो गया। तब राजेश को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 ्रतथा https://cybercrime.gov.in पर शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.