वाराणसी, अक्टूबर 11 -- ठाणे हत्याकांड के आरोपित प्रयागराज में गिरफ्तार Varanasi News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या कर फरार दो बदमाश शुक्रवार की देर शाम प्रयागराज से गिरफ्तार हुए। एसटीएफ प्रयागराज और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने अरैल सेल्फी प्वाइंट, नैनी के पास आरोपित संतोष कन्नौजिया और अमित सिंह को पकड़ा। दोनों मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले हैं। एसटीएफ के अनुसार 29 सितंबर की रात ठाणे जिले के चितणसर मानपाणा क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख एवं कारपोरेटर के चुनाव की पुरानी रंजिश में शिवसेना नेता प्रदीप पुर्णेकर की तमंचा से फायर और चापड़ से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद संतोष कन्नौजिया और अमित सिंह फरार ...