वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। पड़ाव स्थित गंगेश्वर घाट पर जिला गंगा समिति और वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान में मुख्य अतिथि पीपीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने नमामि गंगे गंगा विचार मंच के शिवम अग्रहरि और जिला इकाई को पर्यावरण रत्न सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही कई गंगा प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 137 सीईटीएफ 39 बटालियन जीआर गंगा टास्क फोर्स के कर्नल प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे। संयोजन जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...