वाराणसी, नवम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शिवपुर थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सीआरपीएफ जवान की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। छीनी गई चेन की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये है। पुरानी चुंगी स्थित एमएम-7ए निवासी शशिकांत सिंह सीआरपीएफ में हैं। वह जम्मू में तैनात हैं। सुबह करीब पौने सात बजे उनकी पत्नी प्रियम सिंह अपने बच्चे को गिलट बाजार तिराहा स्थित स्कूल छोड़कर पैदल ही घर लौट रही थीं। पुरानी चुंगी के रास्ते से गुजरते वक्त पीछे से आए बाइकसवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला से चेन छिनैती इसके बाद भाग निकले। बदमाश हेलमेट पहने थे और मफलर ...