वाराणसी, नवम्बर 13 -- तीसरी रेल लाइन से बढ़ेगा ट्रेनों का परिचालन Varanasi News: वाराणसी, कांस। शिवपुर और जफराबाद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी। इससे वाराणसी-जफराबाद-लखनऊ (वाया सुल्तानपुर और अयोध्या धाम) रूट पर ट्रेनों का परिचालन और आसान हो जाएगा। ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी और एक गाड़ी के कारण पीछे आ रही गाड़ी को रोकना भी नहीं पड़ेगा। 51 किमी लंबी पटरी बिछाने के लिए उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे में भूमि अधिग्रहण, रेल राजस्व, परिचालन पर असर, परियोजना पर आने वाली संभावित लागत समेत अन्य बिंदुओं का अध्ययन किया जा रहा है। वाराणसी जंक्शन (कैंट) और शिवपुर स्टेशनों के बीच छह किमी तक तीसरी लाइन को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। दोनों स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली (प्रत्येक किलोमीटर पर सिग्नल) भी...