वाराणसी, अगस्त 11 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवदासपुर मारवाड़ी (मंडुवाडीह) स्थित बरम बाबा मंदिर के सामने मंगलवार सुबह एक युवक कुएं में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस और श्री बरम बाबा सेवा हितकारिणी ट्रस्ट की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष ईश्वर सिंह के अनुसार, सुबह करीब 7:26 बजे मंदिर के सामने स्थित कुएं में युवक के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। कुएं में गिरे युवक की पहचान 28 वर्षीय आकाश कुमार (निवासी शिवदासपुर मारवाड़ी) के रूप में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...