वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पं.रामसहाय संगीत फाउंडेशन एवं जन कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा सभागार में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। साहित्य और संगीत से सजे समारोह के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव रहे। शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुरु, शिक्षा और संस्कार के महत्व को रेखांकित किया। सांस्कृतिक सत्र में पं.रामसहाय संगीत फाउंडेशन के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। समारोह में गंगा सहाय पांडेय, जितेंद्र कुमार प्रजापति, तारा यादव, दिनेशदत्त पाठक, रमजान अहमद कुरेशी एवं राजेश कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन रोहित मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: शिक्षक दिवस पूर्व गुरुजनों को मिला सम्मान यह भी ...