Varanasi News: शिक्षक अपनी तपस्या का फल छात्रों में तलाशता है
वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी। पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में नवीनीकृत पुस्तकालय का लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने पुस्तकालय के लोकार्पण के बाद मेधावी छात्रों को उत्तरीय, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। राज्य की मेरिट सूची में छठा स्थान पाने वाले छात्र सूर्यदीप प्रजापति की उन्होंने विशेष प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में मंत्री ने कहा कि शिक्षक तपस्वी होता है। जीवन पर्यंत ज्ञान की प्राप्ति के लिए तप करता हुआ अपने विद्यार्थी में उसका फल तलाशता है। पुस्तकें हमारी ज्ञान परंपरा की प्रत्यक्ष संवाहिका हैं। विद्यार्थी और पुस्तक का एक अटूट संबंध है। छात्र परिश्रम करके मेधावी बनते हैं तब उनका सम्मान अनिवार्य हो जाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.