वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक सम्मान के साथ नवप्रवेशी छात्राओं का प्रवर्तन कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। मुख्य वक्ता अच्युत पटवर्धन विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यव्रत बिस्वाल रहे। प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने छात्राओं को समाज के लिए योगदान देने को प्रेरित किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने समूह गान, नृत्य और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की। संयोजन प्रो. सुजाता साहा, प्रो. आशा पाण्डेय, डॉ. जूही राय, स्वाति सिंह और मनीषा प्रजापति ने किया। बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हुमैरा को सर्वाधित उपस्थिति और एमएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीपिका को सर्वाधिक अंकों के लिए क्रमशः विनय एवं सुभद्रा स्मृति छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डीएवी में श...