वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भंडारी गली (भैरोनाथ) निवासी उपभोक्ता पार्वती देवी के घर की सोमवार सुबह बाधित हुई बिजली आपूर्ति मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास बहाल हुई। लगभग 30 घंटे तक बिजली-पानी संकट झेलने वाली उपभोक्ता ने पावर कारपोरेशन की हेल्पलाइन नंबर-1912 पर शिकायत की, क्षेत्रीय पार्षद रोशन गुजराती के जरिए शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। चौक उपकेंद्र के एसडीओ ने शिकायत का संज्ञान तो लिया लेकिन उन्होंने समाधान कराने की जिम्मेदारी मछोदरी उपकेंद्र के जेई पर डाल दी। बाद में अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति की फटकार के बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास लाइनमैन उपभोक्ता के घर पहुंचा और गड़बड़ी दूर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...