वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के विजिलेंस प्रवर्तन दल बिजली चोरों पर लगातार शिकंजा कसे हुए है। विभिन्न जिलों में बुधवार को छापेमारी में 23 कटियामार पकड़े गए। इनमें 11 मामले में पांच किलोवाट और उससे अधिक लोड की चोरी के हैं। कटियामारों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सारनाथ स्थित कमर्शियल परिसर में ई-रिक्शा चार्जिंग और दो एसी के जरिये बिजली चोरी पकड़ी गई। जांच में आठ किलोवॉट की चोरी मिली। इसके अलावा 12 मामले एक से चार किलोवाट घरेलू बिजली चोरी से जुड़े रहे। बिना कनेक्शन के लाइब्रेरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। एडिशनल एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मऊ के प्रवर्तन दल ने आवासीय परिसर में छापेमारी कर कटियामार को पकड़ा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: हंडिया में छह परिसरों में बिजली चोरी, ...