वाराणसी, नवम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। जन कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मशहूर शायर नज़ीर बनारसी की जयंती एवं नए सत्र के पदाधिकारियों का पदग्रहण बुधवार को लहुराबीर स्थित गायत्री मंदिर के सभागार में हुआ। संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी मिश्रा की अध्यक्षता में जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि गंगासहाय पांडेय, विशिष्ट अतिथि एसपी श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर नगर के कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगासहाय पांडेय ने केंद्र सरकार से मांग की कि नजीर बनारसी को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने अहिंसा, प्रेम, शांति, सांप्रदायिक सौहार्द को रुबाइयों का विषय बनाया। 21 वर्ष की उम्र में उनके द्वारा लिखित गजल 'इक रात में सौ बार जला और बुझा हूं, मुफ़लिस का दिया हूं मगर आंधी से लड़ा ...