वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। शहर से गांव तक शुक्रवार को भी तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। शहीदों के सम्मान में लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर गेट से यात्रा को हरी झंडी देखाकर रवाना किया। 'भारत माता की जय' और 'वंदेमातरम' के घोष के साथ यात्रा केंद्रीय जेल तक गई। इसमें बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवानों ने भाग लिया। रोहनिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय युवक मंगल दल की ओर से शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा की अगुवाई अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव एवं आराजी लाइन के प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं तिरंगा लिये शामिल हुए। यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय युवक मंगल दल के अध्यक्ष रामसिंह वर्मा, डॉ. नंदकिशो...