वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के 26 वेंडिंग जोन में 905 फेरी पटरी व्यवसायियों को समायोजित किया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में हुआ। नगर आयुक्त एवं कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वेक्षण में शामिल 905 वेंडरों की सूची रखी गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को 10 दिनों में सभी आपत्तियों का अंतिम रूप से निस्तारण कराने का निर्देश दिया ताकि फेरी पटरी व्यवसायी व्यवस्थित हों और उन्हें पहचान पत्र दिया जा सके। नगर आयुक्त सभी जोन में नए वेंडिंग स्थल के लिए संबंधित जोनल अधिकारियों को चौराहों, पार्कों, फ्लाई ओवरों और पानी की टंकियों के पास निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। ​बैठक में तीन नए वेंडिंग जोन को सर्वसम्मति ...