Varanasi News: शशि के प्रदर्शन से आदर्श क्रिकेट क्लब विजयी
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। जाल्हूपुर स्थित जॉर्डन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बाबू तैलंग सीनियर जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को आदर्श क्रिकेट क्लब ने शिवपुर को तीन विकेट से हरा दिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के शशि यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवपुर क्रिकेट क्लब की टीम 32.4 ओवर में 161 रन पर आलआउट हो गई। टीम के अमन यादव और यशश्वी मिश्रा ने क्रमश: 53 और 54 रन बनाए। आदर्श क्रिकेट क्लब के शशि यादव ने शानदार गेंदबाजी की। 18 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जवाब में उतरी आदर्श क्रिकेट क्लब ने 32.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशि ने नाबाद 39 रनों की पारी खेलकर टीम को विजयी बनाया। एक समय 116 रन पर टीम ने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शशि यादव ने आशीष यादव (नाबाद 11 रन) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.