Varanasi News: शव लेने के लिए हंगामा और तोड़फोड़
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। पूरनपट्टी (चौबेपुर) में गत रविवार को 50 वर्षीय दिलीप राजभर की मौत के बाद शव लेने के लिए सोमवार को परिवार के लोग आपस में ही भिड़ गए। मां और भाई खुद शवदाह करना चाहते थे। जबकि चौबेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पुत्र को सौंपा। बता दें कि मां ने दिलीप की हत्या का आरोप उसकी पत्नी, बच्चों और एक चिकित्सक पर लगाया है। राजगीर मिस्त्री दिलीप की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मां धनदेई ने चौबेपुर पुलिस को बताया था कि दिलीप की पत्नी से नहीं बनती थी। पत्नी की हरकतों पर दिलीप ने डांट भी लगाई थी। दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी, बच्चों और एक कथित चिकित्सक ने मिलकर दिलीप को मारकर घायल कर दिया। अधिक चोट लगने से जब वह बेहोश हो गया तो पत्नी ने उसे उसी चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.