वाराणसी, नवम्बर 25 -- Varanasi News: सेवापुरी, संवाद। कपसेठी क्षेत्र के बीरमपुर गांव में मंगलवार को शराब पीने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिक दर्ज की। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों दो पक्षों में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह वे फिर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट में जगनारायण सिंह, प्रिंस, अनमोल, बबलू, भोला सिंह, मुकेश सिंह, रतन सिंह, नागेंद्र सिंह, बबलू सिंह, सत्य सिंह और शुभम सिंह घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भूमि विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बेन में दो पक्षों में हुई मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...