Varanasi News: शराब ठेकों पर भजन कर नशे से दूर रहने की अपील
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। ग्रीन आर्मी की महिलाओं ने नवरात्र में शराब के नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया है। रोहनिया के बंदेपुर गांव में रविवार को महिलाओं ने ठेकों पर भजन-कीर्तन कर लोगों से शराब न पीने की अपील की। दुर्गा चालीसा का पाठ कर हवन किया और लोगों को महिषासुर रूपी शराब से दूर रहने का संकल्प दिलाया। ग्रीन आर्मी के संस्थापक रवि मिश्रा ने कहा कि शराब के ठेकों पर भजन कीर्तन का क्रम लगातार चलेगा। नशामुक्ति अभियान में प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, संस्था के सह संस्थापक श्यामाकांत, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय, सह संस्थापक संदीप गुप्ता, ट्रस्टी जितेंद्र फौजी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: आदर्श कला मां काली मंदिर में मासिक महाआरती यह भी पढ़ें- Hajipur News: नशा मुक्ति को लेकर ब्रह्माकुमारी के द्वारा निकाली गई जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.