वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ढेलवरिया इलाके में रहने वाले ई-रिक्शा चालक 65 वर्षीय विनोद शर्मा ने शुक्रवार सुबह घर से शराब पीने के लिए पैसा नहीं मिलने पर बाथरूम क्लीनर (तेजाब) पी लिया। परिजनों ने विनोद को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया‌। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैतपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद ढेलवरिया इलाके में भुवर गुप्ता के मकान में सपरिवार किराये पर रहता था। पत्नी मुन्नी ने पुलिस को बताया कि विनोद सुबह शराब पीने के लिए पैसा मांग रहे थे। इस पर घर में झगड़ा हुआ। नाराज विनोद घर से बाहर निकले और कुछ देर बाद लड़खड़ाते हुए लौटे। मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों से बताया कि शौचालय साफ करने वाला तेजाब उसने पी लिया है। परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद डाक्टरों न...