Varanasi News: शंकराचार्य ने किया 'अष्टभैरव' ग्रंथ का विमोचन
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में 'अष्ट भैरव' का विमोचन शुक्रवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया। इस ग्रंथ में भैरव के अवतारों की कथा का वर्णन है। यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ के सलधा में शंकराचार्य महाराज द्वारा भगवान शिव के विभिन्न अवतारों पर दिए गए प्रवचनों पर आधारित है। इसका संपादन साध्वी पूर्णांबा ने किया है। उप संपादक डॉ.रंजन शर्मा हैं। इस ग्रंथ के आवरण संयोजन में मीडिया प्रभारी संजय पांडेय एवं विवेक भूषण ने सहयोग किया है। इसका प्रकाशन 'ज्योतिर्मठ प्रकाशन सेवालय'से किया गया है। विमोचन के बाद शंकराचार्य महाराज के शिष्य अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने आठ समर्पित भक्तों के दल के साथ 'अष्ट भैरव दर्शन यात्रा' प्रारंभ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.