वाराणसी, अक्टूबर 24 -- मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष कैंप Varanasi News: वाराणसी, हिटी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदाता बनने वालों के लिए शनिवार को बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। जनपद के सभी 3360 बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहे। हालांकि ज्यादातर बूथों पर कोई नहीं पहुंचा। दिनभर चले कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सेवापुरी प्रतिनिधि के मुताबिक बजरडीहा गांव की भाग संख्या 21 की बीएलओ विमला सिंह ने बताया कि फॉर्म-7 के लिए दो आवेदन मिले जबकि आठ के लिए एक और छह के कोई आवेदक नहीं आया। बीएलओ नुसरत जहां ने बताया कि उनके यहां फार्म-6 के लिए दो, सात के लिए दो और आठ के लिए दो लोगों ने आवेदन किया। बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक बलदेव इंटर कॉलेज में ...