वाराणसी, नवम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से अक्षय नवमी पर पूजन एवं दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊषा गुप्ता ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं शालिनी, गीता और नीलू ने मनोरंजक खेलों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। डॉ. निमिषा, ज्योति, आरती, गरिमा, सुप्रीता और रागिनी सहित अन्य सदस्यों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊषा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। स्वागत संस्था की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, संचालन सुशीला जायसवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन इंदु अग्रवाल ने किया। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...