वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन से हुआ। क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष के दुर्गोत्सव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है। इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार से जुड़ी थीम पर पंडाल का निर्माण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...