Varanasi News: वृद्धा की चेन छीनने वाले दो शातिर गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गोला दीनानाथ मोहल्ले में 30 जुलाई को वृद्धा पर हमला कर चेन छीनने वाले दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कटिहार जिले के दीरा चांदपुर (पेठिया) निवासी संतोष कुमार और रोशन कुमार हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन का टुकड़ा, 2200 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चेन छीनने के दौरान महिला ने पकड़ लिया था। इससे कुछ टुकड़ा एक आरोपी के हाथ में आ गया, जिसे लेकर वे भाग गए। भागने के पहले आरोपी ने वृद्धा से मारपीट की थी। गोला दीनानाथ मोहल्ले में किशन यादव की 70 वर्षीय मां राधा देवी के साथ घटना हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.